फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खड़े कंटेनर से टकराई बाइक, बेलदार की मौत

Tue, 19 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सीएचसी सलोन में सोमवार को रोते-बिलखते परिवारीजन।
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर रविवार रात तेरहो गांव के पास खड़े कंटनेर से बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार बेलदार की मौत हो गई, जबकि रिश्तेदार घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली क्षेत्र के आशिकाबाद बसंतगंज निवासी नौशाद (28) सिंचाई विभाग में बेलदार थे। रात 10 बजे नौशाद अपने भाई के साले के के बेटे बड़े अहमद उर्फ मुन्ना के साथ बाइक से सलोन की तरफ जा रहे थे। तेराहो के समीप सड़क किनारे खड़े कंटेनर से बाइक टकरा गई। इससे मौके पर ही नौशाद की मौत हो गई। उनका रिश्तेदार घायल हो गया।

घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें