फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भोलेनाथ का हुआ अपूर्व पुष्प शृंगार

Wed, 18 Feb 2026 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज के ऐहार गांव में प्राचीन बाल्हेश्वर मंदिर में पुष्प शृंगार से सुसज्जित भगवान बाल्हेश्वर
विज्ञापन
लालगंज। क्षेत्र के ऐहार गांव स्थित सुप्रसिद्ध श्री बाल्हेश्वर मंदिर में दो दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का समापन हो गया। इस दौरान भगवान बाल्हेश्वर महादेव का भव्य पुष्प शृंगार किया गया। रंग-बिरंगे फूलों से सजे महादेव के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शृंगार पट के अनावरण के बाद मंदिर परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। पुजारी पं. झिलमिल महाराज ने पूजा अर्चना और आरती कराई। देर शाम आयोजित दिव्य आरती में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह और आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने भी आरती में भाग लिया। पूर्व विधायक ने मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था के लिए सोलर ऊर्जा लगवाने का आश्वासन दिया। श्री जन कल्याण समिति के कलाकारों ने देवासुर संग्राम नाटक का मंचन किया। कलाकारों के संवाद और प्रस्तुति ने दर्शकों को देर तक बांधे रखा। संचालन शिवेंद्र शुक्ला ने किया। व्यवस्था प्रभारी कीर्ति मनोहर शुक्ला ने बताया कि बाल्हेश्वर सेवा समिति, श्री जन कल्याण समिति और ग्राम पंचायत के कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें