फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: भाभी ने गला दबाकर की थी ननद की हत्या, गिरफ्तार

Mon, 16 Jun 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर इलाके के उड़वा की रहने वाली रेशमा (15) की गला दबाकर हत्या की गई थी। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी भाभी ने की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की हत्या का खुलासा होने पर पुलिस ने भाभी को हिरासत में लिया। पुलिस का दावा है कि दोनों के बीच आपस में विवाद होता था। इसी वजह से भाभी ने ननद की हत्या की थी।
विज्ञापन


रेशमा के माता-पिता का निधन हो चुका है। रेशमा अपने भाई प्रकाश व भाभी के साथ घर पर रहती थी। प्रकाश मेरठ में भट्ठे पर मजदूरी करता है। मौजूदा समय में रेशमा भाभी के साथ घर पर थी। बीती शुक्रवार रात करीब 12 बजे रेशमा की घर में ही मौत हो गई थी। परिजन पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शनिवार सुबह शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे।

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया था। रेशमा के गले पर चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम में रेशमा की हत्या की पुष्टि हुई तो पुलिस ने भाभी रीना को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ किया तो रीना ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी रीना ने बताया कि आए दिन रेशमा से उसका विवाद होता था।
विज्ञापन


घटना वाले दिन रेशमा ने विवाद किया था। इस पर रेशमा का गला दबा दिया था। रेशमा के बेहोश होने पर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन उसके पहले रेशमा की मौत हो गई थी। किसी को घटना की जानकारी न हो, इसलिए रोना पीटना शुरू कर दिया था। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि रेशमा की दादी शिवनाथा की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी भाभी को जेल भेजा गया है।


गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने पर उठे सवाल
रेशमा की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। पुलिस ने दादी शिवनाथा की तहरीर पर भाभी रीना के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। इस पर क्षेत्रीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे रहे हैं कि हत्या का केस क्यों नहीं दर्ज किया गया। पुलिस ने कहीं आरोपी भाभी को बचाने का प्रयास तो नहीं किया है। इस मसले पर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें