फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: ढाई घंटे देर से आई बरेली एक्सप्रेस

Wed, 27 Aug 2025 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में मंगलवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देर से आईं। इससे यात्री परेशान रहे। मंगलवार को प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस ढाई घंटे, शक्ति नगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस व आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल व बनारस-देहरादून जनता मेल पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन


सोमवार को देर रात बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर डेढ़ घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से आई। ट्रेनों के देर से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। प्रयागराज रूट की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित रहीं, क्योंकि प्रतापगढ़ जिले में मानिकपुर के पास रेल लाइन पर काम चल रहा है। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद का कहना है कि रात से भोर तक काम चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें