फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 4.50 करोड़ से बनकर तैयार हुआ बछरावां रेलवे स्टेशन

Wed, 01 Apr 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ रायबरेली रेल खंड पर स्थित बछरावां रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया है। प्रतिदिन पच्चीस से तीस ट्रेनें यहां से गुजरती हैं, जिनमें पच्चीस से अधिक रुकती हैं। करीब पांच हजार यात्री इस स्टेशन से लखनऊ व अन्य राज्यों के लिए यात्रा करते हैं। स्टेशन का कायाकल्प होने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

भारत सरकार की अमृत भारत सौंदर्यीकरण योजना के तहत दो वर्ष पूर्व इस स्टेशन को चुना गया था। एक अप्रैल 2023 से रेलवे के गति शक्ति विभाग ने कार्य शुरू किया। इस पर 4.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो का कायाकल्प हो चुका है। यात्रियों के लिए बेंच, दो पानी की टंकी, पार्किंग और स्तनपान कक्ष बनाए गए हैं। अधीक्षक कक्ष, कंट्रोल रूम, स्टेशन मास्टर कक्ष, वेटिंग रूम भी तैयार हैं। रेलवे कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत और प्लेटफार्म पर शौचालय भी बने हैं। दो भव्य मुख्य द्वार सहित अन्य कई कार्य पूरे हो चुके हैं। बछरावां के यात्री अर्पित, अभिषेक, राहुल और सोनू ने स्टेशन के भव्य स्वरूप पर खुशी जताई। उनका कहना है कि इससे यात्रा करना आसान होगा और लोगों को गर्व महसूस होगा।

यह काम है अधूरा, एक सप्ताह में पूरा होगा काम
रेलवे स्टेशन पर टाइल्स लगाने, साउंड और एलसीडी स्क्रीन लगाने का कार्य बाकी है। रेलवे स्टेशन का लोगो, लाइटिंग और विद्युत उपकरण लगाने का काम भी अधूरा है। यह सभी कार्य गति शक्ति विभाग अमृत भारत सौंदर्यीकरण के तहत कर रहा है। जो कार्य अभी चल रहे हैं, उन्हें एक सप्ताह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार बाजपेई ने बताया कि 99 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। रेलवे स्टेशन का 22 अप्रैल को अधिकारियों की मौजूदगी में उद्घाटन होगा। लाइव स्क्रीन पर उद्घाटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें