फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: बाबा की हल्दी-मेहंदी आज, कल निकलेगी भव्य बरात

Sat, 14 Feb 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में फूलों से की गई भव्य सजावट।
विज्ञापन
रायबरेली। चंदापुर स्थित बाबा जगमोहनेश्वर धाम महाशिवरात्रि की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। 14 फरवरी (आज) बाबा व माता पार्वती की हल्दी, मेहंदी की रस्म होगी। यह कार्यक्रम शाम पांच बजे शुरू होगा। मंदिर परिसर को झालरों और फूलों से सजाया गया है। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल है। व्यवस्था प्रभारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया शनिवार से आयोजन शुरू होगा। शाम पांच बजे से हल्दी, मेहंदी का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। भीड़ को देखते हुए बैरीकेडिंग की गई है। इसी रास्ते से जाकर आम लोग हल्दी, मेहंदी की रस्म में शामिल होंगे। रात्रि सात बजे बाबा की आरती के बाद प्रसाद का वितरण होगा।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि महाशिवरात्रि पर सुबह से ही जलाभिषेक और बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रहेगी। सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। सामूहिक रुद्राभिषेक भी कराया जाएगा। 15 फरवरी को शाम चार बजे से बाबा की विशाल बरात राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से निकलेगी। यह बरात रात 10.30 बजे बाबा के दरबार पहुंचेगी। बरात वापस पहुंचने पर दो कन्याओं के विवाह के साथ ही बाबा और पार्वती का विवाह होगा। 16 फरवरी को विशाल नगर भोज व भंडारा आयोजित है, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के लिए भक्त जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें