फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आयुष्मान आरोग्य शिविरों की होगी जांच

Fri, 29 Aug 2025 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 200 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित होने वाले चिकित्सा शिविरों की जांच होगी। इसके लिए सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने 88 अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी है। संबंधित अधिकारियों को शिविरों में पहुंचकर अपनी रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं, जिससे प्रभावी ढंग से शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन


जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में माह के तृतीय शुक्रवार को आरोग्य शिविरों का आयोजन होता है। कई स्तरों से सीडीओ के स्तर पर शिकायतें पहुंची कि मंदिरों में शिविरों का आयोजन न करके कागजी खानापूरी की जाती है। इससे शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। शिविरों के प्रभावी ढंग से संचालन के लिए सीडीओ ने सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है।

सीडीओ अर्पिता उपाध्याय ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में आयोजित होने वाले शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है। इस काम में अधिकारियों को लगाया गया है। सभी को शिविरों में पहुंचकर शाम को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें