फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: गड्ढे में फंसकर पलटा ऑटो, प्रदर्शन

Mon, 31 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खस्ताहाल सड़क पर दो लोगों के घायल होने पर रविवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने किला गेट पर ईंटें रखकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभी ने नगर पालिकाध्यक्ष व अफसरों की मनमानी पर नाराजगी जताई। जल्द सड़क न बनने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


शहर में किला बाजार को जाने वाली सड़क खस्ताहाल है। हालात ये हैं कि सड़क पर कदम-कदम पर गड्ढे हैं। सुबह करीब नौ बजे गड्ढे में फंसकर ऑटो पलट गया। इससे ऑटो सवार राजमिस्त्री इस्लामुद्दीन व सुफैल घायल हो गए। इस पर पूर्व सभासद इसरार अहमद की अगुवाई में सईद अहमद, मान, अरशद, आशुतोष, इब्राहिम, अहमद हसन ने किला गेट पर ईंटें रखकर मार्ग बंद कर दिया। नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

कहा कि पालिकाध्यक्ष विकास का दावा करते हैं लेकिन सड़कें बदहाल हैं। लोगों का चलना दुश्वार है। काफी समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। अफसर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई घंटे तक विरोध प्रदर्शन चला। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि सड़क जल्द नहीं बनी तो पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा। ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि सड़क बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। बारिश के बाद सड़क की मरम्मत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें