फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अस्पताल परिसर में बेहोश मिला असम का युवक, महाकुंभ से स्नान कर लौट रहा था

Sat, 22 Feb 2025 08:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

यूपी के रायबरेली में शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अरविंदम गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली में शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसके हाथों और पैरों पर चोटों के निशान पाए गए हैं। युवक प्रयागराज महाकुंभ में संगम स्नान करने के बाद लौट रहा था।

विज्ञापन


जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि  युवक का नाम अरविंदम गिरी है। वह असम का रहने वाला है। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है। युवक को भर्ती करने वाले अतुल जैन ने बताया कि डॉक्टर के के लाल के ओपीडी के बाहर यह युवक पड़ा था जिसको लेकर इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ईमओ डॉ रोशन पटेल ने बताया कि महाकुंभ से लौटे युवक का अरविंद गिरी नाम है जो बेहोशी की हालत में इमरजेंसी भर्ती कर दिया गया है इलाज किया जा रहा है। युवक का मोबाइल फोन भी गायब है। सीओ सिटी अमित सिंह ने बताया कि युवक को सुरक्षित उसके घर भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें