फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: शराब के लिए पैसा न देने पर चाची की हत्या

Wed, 17 Jun 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में मारब्ट की वायरल वीडियो से लीगई फोटो।
विज्ञापन
बछरावां। शराब पीने के लिए पैसा न देने पर पश्चिम गांव की सोना देवी (60) की मंगलवार रात डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। भतीजे पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। सोना की हत्या से परिजन गमगीन हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


पश्चिम गांव की सोना देवी अकेली रहती थीं। उनके घर के पास परिवार के अन्य लोग रहते थे। यह सभी बड़ मानुष समाज से ताल्लुक रखते हैं। रात करीब 11 बजे सोना देवी से उनके परिवार का युवक शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था। सोना ने पैसा देने से इन्कार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। एक अन्य युवक भी मौके पर पहुंच गया। बात इतनी बढ़ी कि युवक ने सोना देवी के सिर पर डंडे से दो बार प्रहार कर दिया। इससे सोना को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

पुलिस की जांच में पता चला है कि मृतका सोना देवी भी घटना के दौरान नशे में थी। सोना पर डंडे पर वार किया गया था। इसके बाद सोना समेत अन्य परिजन सो गए थे। मंगलवार सुबह सोना दर्द से कराह रही थी। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि अब तक की जांच में शराब का पैसा न देने पर भतीजे पर बुआ की हत्या किए जाने की बात सामने आई है। घटना की और क्या असलियत है, इस बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना से संबंधित कोई तहरीर अब तक नहीं मिली है। सोना के भतीजे समेत अन्य लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।


मां की मौत से थम नहीं रहे बेटी के आंसू
मां की मौत से बेटी पार्वता के आंसू नहीं थम रहे हैं। बेटी का कहना है कि मां घर पर अकेली रहती थी। शाम को मां से बातचीत भी हुई थी। सब कुछ ठीक था। पता नहीं यह सब कैसे हो गया। अन्य परिजन भी सोना की हत्या की से गमगीन हैं और मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोना की बेटी की शादी बाराबंकी जिले के लोनी कटरा थाना क्षेत्र के बरवल गांव में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें