फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...लखनऊ जेल से राजू भारती बोल रहा हूं, 50 लाख दो नहीं तो मार दूंगा, ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ सेंट्रल जेल से राजू भारती बोल रहा हूं...। महराजगंज के शिप्रा ज्वैलर्स के मालिक अरुण सोनी बोल रहे हैं।... 50 लाख रुपये चाहिए। रुपये न देने पर मार दूंगा। कल हमारे आदमी आएंगे रुपये दे देना।
विज्ञापन

तुम्हारी पूरी कुंडली हमारे पास है। महराजगंज कस्बा स्थित शिप्रा ज्वैलर्स के मालिक को धमकी भरा ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
महराजगंज कस्बा स्थित शिप्रा ज्वैलर्स के मालिक अरुण सोनी को फोन करके 50 लाख रुपये की फिरौती मांग गई। धमकी देने वाले ने खुद को लखनऊ जेल में बंद वांटेड राजू भारती बताया। काफी देर तक धमकाने के बाद हर हाल में रुपये देने की धमकी दी।
विज्ञापन

ऐसा न करने पर जान से मारने तक की धमकी दी गई है। ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। पूर्व में भी सर्राफा व्यापारी के साथ छिनैती की घटना हो चुकी है।
पीड़ित की तहरीर पर महराजगंज कोतवाली में मामला दर्ज कर लिया गया है। महराजगंज कोतवाल रेखा सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरू करा दी गई है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें