फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: विंध्याचल स्टेशन पर नशीला पानी पिलाकर 500 रुपये छीने

Wed, 01 Apr 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिर्जापुर लखनऊ मेला स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे छह यात्रियों को विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर नशीला पदार्थ पिला दिया गया। इससे उनकी तबीयत खराब हो गई। घटना के बाद एक व्यक्ति 500 रुपये लूटकर भाग गया। सभी यात्रियों को अर्धबेहोशी हालत में रायबरेली रेलवे स्टेशन पर उतारा गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सोमवार रात करीब 11 बजे मेला एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर रुकी तो यात्री राम बहादुर पाल (54), देवीदीन पाल (66), रामरती (65), रुद्र (65), सर्वेश (45) और काम्या पाल (10) को ट्रेन से अर्धबेहोशी की हालत में उतारा गया। इस घटना से स्टेशन पर खलबली मच गई। सभी यात्री रायबरेली के खसपरी गांव के निवासी हैं। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने इलाज किया और चौबीस घंटे निगरानी में रखने की सलाह दी।
यात्रियों ने बताया कि वे विंध्याचल स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान कत्थई कुर्ता और सफेद पायजामा पहने एक व्यक्ति आया। उसने खुद को सहयात्री बताकर ठंडा पानी पीने को दिया। पानी पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह व्यक्ति रामरती से 500 रुपये लेकर भाग गया। जीआरपी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें