जनवरी से निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। वर्ष 1980 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा शिवगढ़ में बनवाया गया बस स्टेशन पूरी खंडहर हो गया है।
यहां से बसों का संचालन भी बंद हो चुका है। अब बस स्टेशन का निर्माण होने के बाद बसों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा। क्षेत्र के लोगों के प्रयास से शासन से 84 लाख रुपये मिले हैं।
निर्माण का काम भी राजकीय निर्माण एजेंसी पैकफेड को काम दिया गया है। काम शुरू कराने के लिए 40 लाख रुपये भी पहली किस्त के रूप में दिए गए हैं।
जल्द ही बस स्टेशन के निर्माण का कार्य आरंभ हो जाएगा। इसमें वेटिंग हॉल, कर्मचारी कक्ष, यार्ड, पूछताछ केंद्र बनाया जाएगा।
पैकफेड के एई एके सिंह का कहना है कि शिवगढ़ में बस स्टेशन के निर्माण के लिए एजेंसी को 40 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में मिले हैं।
जनवरी से स्टेशन के भवन के निर्माण का कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। वर्ष 2016 में ही काम को पूरा कराया जाएगा।