फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रति, अनन्या, लक्ष्मी, प्रियंका व सुस्मिता सर्वश्रेष्ठ

Thu, 22 Oct 2015 12:15 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने योगा करके अपने अनुभवों को सबके सामने रखा। रायबरेली के सबसे अधिक प्रतिभागियों को चुना गया। इन खिलाड़ियों को 24 व 25 नवंबर को गाजियाबाद में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


आठ से 11 उम्र की बालिकाओं की योगासन प्रतियोगिता में आश्रति प्रथम, शशी द्वितीय व सृष्टि तृतीय रहीं। बालकों में मयंक प्रथम व अनुराग द्वितीय रहे।

11 से 14 उम्र की बालिकाओं में अनन्या प्रथम, मुस्कान द्वितीय व दीप्ति तृतीय रहीं। बालकों में प्रखर त्रिपाठी प्रथम, प्रियांक द्वितीय व पीयूष तृतीय स्थान पर रहे।

14 से 17 उम्र की बालिकाओं में प्रियंका प्रथम व अनन्या द्वितीय रहीं। 17 से 21 उम्र की बालिकाओं में लक्ष्मी प्रथम, सलोनी द्वितीय और मृदुलिका तृतीय रहीं।
विज्ञापन


21 से 25 उम्र की बालिकाओं में सुस्मिता प्रथम, मंजरी द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। प्रतियोगिता का शुभारंभ एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी यश पाराशर ने किया।

शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. सीके दीक्षित ने पुरस्कार कर वितरण किया। मनीष श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत शुक्ला, डॉ. सी लाल, शिवशरण सिंह, डॉ. विवेकानंद त्रिपाठी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें