फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मौसम साफ होते ही किसान गेहूं कटाई में जुटे

Mon, 30 Mar 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
29-रायबरेली में महराजगंज क्षेत्र के हलोर में गेहूं के तैयार फसल की कटाई करते किसान। संवाद
विज्ञापन
हलोर। क्षेत्र के हलोर, मझिगवां, जमुरावां और अलीपुर में मौसम साफ होने के बाद किसान गेहूं की कटाई में तेजी से जुट गए हैं। दो दिन पहले खराब मौसम के कारण किसानों की चिंता काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

किसानों का मानना है कि यदि मौसम का साथ बना रहा तो उन्हें बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ मिलेगा। इन दिनों गेहूं की फसल करीब 90 फीसदी पककर तैयार हो गई है। किसान हर काम छोड़कर कृषि कार्य में लगे हुए हैं। सरसों की कटाई और मड़ाई का काम भी लगभग 90 फीसदी पूरा हो चुका है। गेहूं काटने के बाद किसान खेत में ही ट्रैक्टर से थ्रेसर लगाकर मड़ाई भी करवा रहे हैं।
क्षेत्रीय किसानों का मानना है कि जितना जल्दी उपजा अन्न घर में रख लिया जाए, उतना ही फायदेमंद होगा। उन्हें मौसम खराब होने का कोई भरोसा नहीं है। 90 फीसदी गेहूं की फसल पककर तैयार है। अब केवल कटाई और मड़ाई का काम चलेगा। खाली होने वाले खेतों में किसान मूंग या उड़द की खेती करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें