फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वाहन की टक्कर से कलाकार की मौत

Fri, 29 Aug 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। काम करके घर जा रहे बाइक सवार कलाकार की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इससे उनकी मौत हो गई। वह रामलीला में रावण का किरदार निभाते थे। उनकी मौत से परिवार के लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन


रेवली गांव निवासी अयोध्या प्रसाद मौर्या (38) पुत्र छेदीलाल पिछले 15 साल से गांव के ही दुर्गा मंदिर श्रीराम लीला मंदिर कमेटी में रावण का किरदार निभाते थे। पिछवारा चौराहे पर ट्रेडर्स की दुकान पर काम करते थे। बुधवार शाम वे बाइक से घर जा रहे थे। गरीब का पुरवा गांव के निकट अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इसमें अयोध्या प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सलोन से जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां बृहस्पतिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें