फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरे परिजनों की सुरक्षा मैं अपने गांव और समाज पर छोड़ रहा हूं...

विज्ञापन
वायरल वीडियो से ली गई फौजी की फोटो। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। मेरा पहला कर्तव्य सीमा पर दुश्मनों का मुकाबला करना है, अपने परिवार की सुरक्षा गांव और समाज के ऊपर छोड़ रहा हूं...। मंगलवार को सोशल मीडिया पर सेना के जवान का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कुछ इसी तरह अपनी बात कह रहा है।
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग उसके घरवालों से गालीगलौज और मारपीट करते हैं। पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में जमीन के विवाद की बात सामने आई। जवान के घरवालों के साथ गालीगलौज और मारपीट की बात गलत निकली।
डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घुरवारा गांव निवासी ऋषि राम मौर्य जैसलमेर में थलसेना में हैं। जवान ने खुद सोशल मीडिया पर वीडियो डाल कर आरोप लगाया कि गांव के दो लोग आए दिन उसके परिवारीजनों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

दिवाली के दिन भी परिवारीजनों के साथ गालीगलौज की गई। वह देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात है, ऐसे में परिवार की सुरक्षा नहीं कर पा रहा है। इससे आहत होकर उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत की पर प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
मामला संज्ञान में आने पर एसडीएम डलमऊ आशाराम वर्मा, सीओ डलमऊ अशोक सिंह, कोतवाल पंकज तिवारी जवान के गांव पहुंच कर आरोपों की जांच की। एसडीएम ने बताया कि जवान ऋषि राम मौर्य द्वारा वायरल वीडियो की जांच की गई है।
फौजी के पिता ठाकुरदीन एवं संजय पासी के बीच जमीन का विवाद है। मामला सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जवान के आरोप की जांच हुई है। जवान के घरवालों के साथ गालीगलौज और मारपीट की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें