फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अपटा कांड के गवाह पर फायरिंग, बचे

Fri, 14 Nov 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अपटा कांड के मुख्य गवाह कृष्ण कुमार तिवारी की एसयूवी पर बुधवार रात मांधातापुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों ने फायरिंग की। घटना के समय वह लक्ष्मीगंज से घर जा रहे थे। दो गोली वाहन के शीशे को चकनाचूर करते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कि कृष्ण कुमार तिवारी व उनका गनर बच गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



रोहनिया ब्लऍक के छिपिया गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी उर्फ केके तिवारी लक्ष्मीगंज स्थित शराब की सरकारी दुकान के संचालक हैं। वह जून 2017 में अपटा गांव में हुई पांच लोगों की नृशंस हत्या मामले में मुख्य गवाह हैं, उन्हें सुरक्षा के लिए सरकारी गनर भी मिला है। बुधवार की रात करीब 10 बजे वह लक्ष्मीगंज से घर जा रहे थे। स्कार्पियो वह खुद चला रहे थे। तभी, गांव के पास पहले से खड़े बाइक सवार दो युवकों ने उनकी स्कार्पियो पर फायरिंग शुरू कर दी।

जान बचाने के लिए वाहन में झुक गए। हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की। एक गोली गनर की सीट व दूसरी चालक व गनर की सीट के बीच लगी। फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचे लेकिन हमलावर भाग निकले। केके तिवारी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय, एसआई अभिज्ञान सिंह व एनटीपीसी चौकी इंचार्ज वागीश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पीड़ित ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।

बृहस्पतिवार को सीओ डलमऊ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने भी घटना की जांच की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमलावरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सीओ ने बताया कि दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया गया है। घटना में कौन लोग शामिल हैं, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें