फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: सपा विधायक के खिलाफ कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

Thu, 20 Mar 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मुगल शासक औरंगजेब के पक्ष में बयानबाजी करने पर महाराष्ट्र के सपा नेता और विधायक अबू आसिफ आजमी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया है। बुधवार को इस मामले में अधिवक्ता शकील अहमद खान ने रायबरेली के एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चतुर्थ डॉ विवेक कुमार ने इस मामले में थाना मिल एरिया से रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई अब 26 मार्च को होगी।
विज्ञापन


काशी के विश्वनाथ मंदिर को औरंगजेब ने नहीं तोड़ा था, वह अच्छा शासक था। यह बयान पिछले दिनों महाराष्ट्र में कोलाबा विधानसभा से सपा विधायक अबू आसिफ आजमी ने दिया था। इसे लेकर सियासी हलचल मच गई थी। बुधवार को इस मामले में अधिवक्ता शकील अहमद खान ने सपा विधायक अबू आसिफ आजमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोर्ट की शरण ली। अधिवक्ता ने मुगल शासक औरंगजेब को लेकर दिए गए अबू आसिफ आजमी के हालिया बयान को राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा बताते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय स्थित एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें