फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र निरस्त न करने पर जवाब तलब

Mon, 21 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर ब्लॉक में एक ही व्यक्ति के मृत्यु प्रमाणपत्र दो गांवों से जारी करने की पुष्टि के बाद भी उसे निरस्त नहीं किया गया। जबकि निरस्त करने का आदेश नौ माह पहले हो चुका है। इस पर सीडीओ ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन


मामले की जांच जगतपुर ब्लॉक के सराय श्रीबख्श गांव निवासी रजनीश कुमार त्रिवेदी की शिकायत पर हुई थी। जांच में पीड़ित के बाबा श्रीनारायण की मौत उनके निज आवास (सराय श्रीबख्श) में होने की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में 21 जनवरी-2024 को मृत्यु प्रमाणपत्र जारी हुआ था। बाद में सलोन क्षेत्र के पारी गांव के एक व्यक्ति ने श्रीनारायण की मौत का मृत्यु प्रमाणपत्र पांच अप्रैल-2024 को जारी करवा लिया।

इसमें मौत का स्थान धर्मनगर सांहूकुंआ लिखा था। यह भी पता चला कि तत्कालीन पंचायत सचिव जमील अहमद ने मैनुअल प्रमाणपत्र बनाया था। एडीओ की जांच रिपोर्ट आने के बाद फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र को निरस्त करने का आदेश नवंबर 2024 में दिया गया था। नौ माह बीतने के बाद भी प्रमाणपत्र अब तक निरस्त नहीं किया गया। पीड़ित ने आईजीआरएस पर शिकायत की।
विज्ञापन


सीडीओ अर्पित उपाध्याय ने बताया कि मामला गंभीर है। एक ही मौत के दो प्रमाणपत्र कैसे जारी हुए। डीपीआरओ से फर्जी प्रमाणपत्र को निरस्त न करने के संबंध में नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें