रायबरेली। जिले में डेंगू का एक और मरीज मिला है। जिला अस्पताल में गुरुवार देर शाम मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मरीज भदोखर क्षेत्र का रहने वाला है।
जिले में इस साल अब तक 47 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। जिला मलेरिया अधिकारी रितु श्रीवास्तव ने बताया कि 25 अक्तूबर को लालगंज, शिवगढ़, जगतपुर व शहर क्षेत्र के पूरे पर्वत सिंह का पुरवा में डेंगू के एक-एक केस मिले थे।
भदोखर क्षेत्र के एक युवक ने जिला अस्पताल में डेंगू की जांच कराई थी। गुरुवार देर शाम उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। बताया कि मरीज स्वस्थ है।