फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे ग्रामीणों पर आफत बनकर टूट पड़ा सियार, 13 लोगों को काटा, सीएचसी में नहीं मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के वाजपेयीपुर मजरे सोंडासी गांव में शनिवार रात सियार ने सो रहे लोगों पर हमला बोल दिया। करीब 13 लोगों को सियार ने काटकर घायल कर दिया। सोते समय सियार के हमला बोलने से लोगों में अफरातफरी मच गई। घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीएचसी लाया गया, जहां पर एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रात में वह अपने दरवाजों पर सो रहे थे। इसी बीच एक सियार ने हमला बोल दिया। इस दौरान सियार ने कई ग्रामीणों को काट लिया। दरवाजे पर बंधे जानवरों को भी काट कर घायल कर दिया।
सियार के हमले में गांव के विनोद बाजपेयी, शीला, प्यारे कुम्हार, बंसी माली, विपिन, गायत्री, मोनू, अनूप, माना गोड़िया, रूपरानी सहित अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, जहां पर सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल अरुण कुमार सिंह का कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें