शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार शाम पत्नी के मायके जाने से क्षुुब्ध एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे उसका लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवगढ़ थाना के रामपुर टिकरा गांव निवासी सतीश कुमार (26) मजदूरी करता था। बताते हैं कि रविवार को सतीश और उसकी पत्नी गंगादेई में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विवाद के चलते सोमवार सुबह गंगादेई अपने पिता शीतला प्रसाद के साथ मायके मानपुर खजुरो चली गई। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध सतीश गांव के बाहर जामुन के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
देर शाम तक घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई तो उसका शव फांसी से लटकता पाया गया। थानेदार ओपी यादव ने बताया कि पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध के चलते युवक ने फांसी लगाई है। घटना की जांच कराई जा रही है।