फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए लोगों ने उपकेंद्र घेरा

Wed, 29 Apr 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
बछरावां विद्युत केंद्र में बिजली समस्या को लेकर प्रदर्शन करते उपभोक्ता।
विज्ञापन
बछरावां। गर्मी और लू के बीच बिजली की अघोषित कटौती बढ़ती जा रही है। इसके विरोध में उपभोक्ताओं का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। सभी नारेबाजी करते हुए बछरावां विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग की। इसके बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हरिओम चतुर्वेदी ने बताया कि गर्मी लगातार बढ़ रही है। लाइनों में फॉल्ट, तो कभी अघोषित कटौती के चलते बिजली गुल रहती है। रात भर बिजली न रहने से बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे हैं। आरोप लगाया कि अधिकारी जनता का दर्द नहीं समझ रहे हैं और शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने पीने के पानी के संकट और व्यापार ठप होने की बात कही। किसानों ने भी सिंचाई न होने से फसलें सूखने की पीड़ा व्यक्त की।
सचिन रावत, आलोक पांडेय, मेराज, मनीष गुप्ता, गंगा ने चेतावनी दी कि यह केवल सांकेतिक प्रदर्शन है। यदि एक सप्ताह के भीतर बिजली कटौती बंद नहीं हुई, तो सड़कों पर उतरकर विरोध किया जाएगा। उपखंड अधिकारी भूषण प्रधान समस्या दूर कराने का भरोसा दिया। इस पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें