फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश

Sat, 09 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर के अजमतउल्लागंज पंडित पुरवा में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को जल्द मरम्मत या नई प्रतिमा स्थापित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह प्रतिमा को क्षतिग्रस्त देखकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया। मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी गौतम कुमार सिंह, तहसीलदार आकृति श्रीवास्तव, महराजगंज के क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार और हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जल्द मरम्मत कराकर पुनः स्थापित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नई प्रतिमा भी लगाई जाएगी। ढोडरी निवासी ओमप्रकाश पाल फौजी ने बताया कि प्रशासन से वार्ता के बाद अधिकारियों ने जल्द मरम्मत या नई मूर्ति स्थापित करने का भरोसा दिलाया है। अरुण कुमार यादव ने भी प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन की पुष्टि की।
प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने के बाद से गांव में तनाव का माहौल था। पुलिस बल की तैनाती से स्थिति को नियंत्रित किया गया है। एस़ीएम का कहना है कि मामले की पड़ताल करायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें