फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव की भेंट चढ़ा एमडीएम

Tue, 06 Oct 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे कई स्कूलों में एमडीएम ठप हो गया है। जल्द ही अनाज नहीं आया तो सभी स्कूलों में एमडीएम ठप हो जाएगा।
विज्ञापन

तीन महीने पहले स्कूलों में 30 सितंबर तक एमडीएम बनवाने के लिए कन्वर्जन काॅस्ट और अनाज मिला था।

इसके बाद स्कूलों में अनाज और कन्वर्जन काॅस्ट नहीं मिली। हालांकि सितंबर में ही यह धनराशि और अनाज आ जाना चाहिए था। लेकिन पंचायत चुनाव के कारण किसी ने इसकी सुधि ही नहीं मिली। जिले में 2500 से ज्यादा स्कूलों में एमडीएम बच्चों को दिया जाता है।
विज्ञापन


कन्वर्जन कॉस्ट और अनाज न आने के बाद अब स्कूलों में एमडीएम बंदी के कगार पर है। अधिकतर स्कूलों में अनाज व कन्वर्जन कास्ट खत्म हो चुकी है।

हेडमास्टर किसी तरह से एमडीएम बनवा रहे हैं। जल्द ही अनाज व कन्वर्जन कॉस्ट नहीं मिली तो एमडीएम पूरी तरह से ठप हो जाएगा।

चुनाव के कारण जिले के अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही नहीं चुनाव में व्यस्त होने के कारण ग्राम प्रधान भी सहयोग नहीं कर रहे हैं।

बीएसए रामसागर पति त्रिपाठी का कहना है कि एमडीएम के लिए कन्वर्जन कॉस्ट और अनाज नहीं मिला है। किसी तरह एमडीएम बनवाया जा रहा है। जल्द ही कन्वर्जन कॉस्ट और अनाज नहीं आया तो एमडीएम प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें