फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: डायरिया से वृद्धा की मौत, 22 से अधिक मरीज भर्ती

Tue, 01 Jul 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी के कारण डायरिया और बुखार से लोग परेशान हैं। डायरिया की चपेट में आने से जिला अस्पताल में भर्ती वृद्धा की मौत हो गई। 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। बीती 27 जून को मिल एरिया क्षेत्र के चक धौरहरा निवासी मैका देवी (100) को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। डायरिया के कारण वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को डायरिया और बुखार के चपेट में आने के बाद सोनिका (5), सईद अहमद (64), मानिका (7), रिया (10), मोहित(1), नाजमी (50), प्रतीक्षा (30), गुड्डू (20) समेत 22 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया। सोमकार को ओपीडी में भी भीड़ रही। दवा और परचा काउंटर पर सुबह से ही भीड़ आ गई। ओपीडी कक्षों के बाहर घंटों मरीजों ने बारी आने का इंतजार किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पुष्पेंद्र कुमार का कहना है कि अस्पताल में जांच और इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं। खराब मौसम में लोग एहतियात बरतें। बीमार होने पर चिकित्सीय सलाह जरूर लें। इसमें लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें