फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: 3000 मीटर दौड़ में आलोक और काजल अव्वल

Thu, 08 Oct 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
लालगंज में आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाला फेंकता खिलाड़ी।
विज्ञापन
लालगंज। माध्यमिक विद्यालयीय खेलकूद के तहत बैसवारा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। छात्र-छात्राओं ने दौड़, लंबी कूद और भाला फेंक में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


3000 मीटर दौड़ के सीनियर बालक वर्ग में रामबाग इंटर कॉलेज के आलोक ने प्रथम, पूरे पांडेय के कंधईलाल ने द्वितीय और रौतापुर के विकास वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में बैसवारा इंटर कॉलेज की काजल प्रथम, नेहा द्वितीय और पूरे पांडेय की तन्वी तृतीय रहीं।

सीनियर बालकों की लंबी कूद में बैसवारा इंटर कॉलेज के शिवम प्रथम, रामबाग इंटर कॉलेज के अमित कुमार द्वितीय और रोशन इंटर कॉलेज के खिलाड़ी तृतीय रहे। सीनियर बालिकाओं की भाला फेंक में विष्णुखेड़ा इंटर कॉलेज की रूपा ने पहला, बैसवारा इंटर कॉलेज की निशा ने दूसरा और काजल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


जूनियर बालकों की लंबी कूद में रामबाग इंटर कॉलेज के आदर्श प्रथम, पीयूष द्वितीय और बैसवारा इंटर कॉलेज के शुभम तृतीय रहे। जूनियर बालिकाओं की लंबी कूद में इंटर कॉलेज खीरों की दीपांशी प्रथम, इसी कॉलेज की खिलाड़ी द्वितीय और बैसवारा इंटर कॉलेज की स्वाति तृतीय रहीं।

जूनियर बालिकाओं की भाला फेंक में इंटर कॉलेज दुधवन की आकांक्षा सिंह प्रथम, बरातीलाल गंगाराम इंटर कॉलेज की स्वाति सिंह द्वितीय और हनी यादव तृतीय रहीं। जूनियर बालकों की भाला फेंक में बैसवारा इंटर कॉलेज के शुभम ने पहला, रामबाग इंटर कॉलेज के अनुपम सिंह ने दूसरा और चंद्रशेखर मेमोरियल इंटर कॉलेज लालगंज के अर्पित सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सब जूनियर बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ में इंटर कॉलेज अंबारा पश्चिम की सोनी प्रथम, इंटर कॉलेज बाजपेईपुर की प्रियांशी द्वितीय और इंटर कॉलेज खीरों की पल्लवी तृतीय रहीं। राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी की सीता राजपूत ने सब जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद और 200 मीटर दौड़, दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार, सदानंद श्रीवास्तव, चंदन सिंह, देवेश अग्निहोत्री, सुशील मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, शिखा श्रीवास्तव और आशुतोष सिंह मौजूद रहे। संचालन संतलाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें