फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीपीए-10 ग्रेड में मेधावियों ने मारी बाजी

Sun, 04 Jun 2017 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
cbse 10th result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। रिजल्ट आते ही स्कूलों में खुशी का माहौल बन गया। कहीं बच्चों ने खुशी में डांस किया तो कहीं उछल कूद मचाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन


10वीं में लड़कों व लड़कियों में मुकाबला जोरदार रहा। लड़कियां किसी भी स्कूल में लड़कों से पीछे नहीं रहीं। शहर के सभी स्कूलों का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। केंद्रीय विद्यालय में 246 बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। इसमें 30 बच्चों को सीजीपीए 10 ग्रेड मिला।

आयुषी सिंह, सुप्रिया, उन्नति, कोमल शर्मा, शशांक गौतम, आभा अवस्थी आदि छात्र शामिल है। बच्चों ने स्कूल पहुंचकर खुशी जताई। नवोदय विद्यलय में 76 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें सिद्धार्थ, आदित्य शुक्ला, भावना मौर्या, कविता सिंह, आयुष गुप्ता को सीजीपीए 10 ग्रेड मिला।
विज्ञापन


बीएसएस पब्लिक स्कूल में 164 परीक्षार्थी शामिल हुए। यहां पर सबसे अधिक 67 छात्र-छात्राओं को सीजीपीए 10 ग्रेड मिला। विद्यालय चेयरमैन बीएल सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

विद्यालय के रितिक पटेल, सक्षम वर्मा, रुदेंद्र दुबे, अभय, आंचल गुप्ता, योगेंद्र पाल, आयुष सिंह, उपेंद्र, आकाश मौर्या, हिमंाशु, सुजल, आंचल अवस्थी, शरद प्रजापति को 10 सीजीपीए मिला। एसजेएस पब्लिक स्कूल में अंजली वाजपेयी, अनुष्का गर्ग, कुशाग्र वर्मा, सुनंदा घोष, शैली सिन्हा, अनुष्का त्रिवेदी, अयान श्रीवास्तव, देव दीक्षित, हर्षकांत शुक्ला, जीविनी सिंह, मधु गुप्ता, परिचय गुप्ता, पीयूष सिंह आदि को सीजीपीए 10 ग्रेड मिला।

लखनऊ पब्लिक स्कूल में अगम वर्मा, अनुभवी शुक्ला, सुवंतिका सिंह, अनंत त्रिपाठी, अंजली सिंह, अंशिका मिश्रा, सुयश शेखर समेत 18 परीक्षार्थियों को 10 सीजीपीए मिला। ऊंचाहार के डीएवी कॉलेज में 110 में से 23, चिन्मया विद्यालय में 77 में से 32, एसजेएस ऊंचाहार में 59 में से 18 को सीजीपीए 10 ग्रेड मिला। इसी तरह दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, आरडीआरके, निमिषा कान्वेंट स्कूल आदि विद्यालयों में बच्चों को प्रदर्शन अच्छा रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें