फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी के लिए बंद रहेंगे सभी शैक्षिक संस्थान, फरमान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के लिए 8 जनवरी को जिले में समस्त बोर्डों के माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा संस्थाओं के साथ ही कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने फरमान जारी कर दिया है। कहा है कि आदेशों की अवहेलना करने वाले विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में यूपी टीईटी के लिए 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 14 हजार अभ्यर्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। हर सेंटर पर केंद्र व्यवस्थापकों के साथ ही पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट भी भ्रमण करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
पहली पाली में जहां प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी, वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस ने अपने आदेश में कहा है कि परीक्षा वाले दिन छात्र-छात्राओं की आवागमन की सुगमता एवं सुरक्षा को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों, उच्च शिक्षा विभाग के सभी महाविद्यालयों एवं संस्थाओं, कोचिंग संस्थानों तथा इससे संबंधित कार्यालय पूर्णरूप से बंद रहेंगे।
विज्ञापन

यूपी टीईटी के लिए पहले से तय रणनीति पर ही अमल होगा। यानी कि 22 दिसंबर की परीक्षा के लिए बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक की ड्यूटी पूर्ववत रहेगी। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) राम अभिलाष ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कहीं कोई बदलाव नहीं हुआ है।
परीक्षा 8 जनवरी को होनी है, जिसके लिए कलक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार में 6 जनवरी को अपराह्न 3 बजे समीक्षा बैठक होगी। इसमें सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक, नगर मजिस्ट्रेट, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें