फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया मान

Sun, 18 Dec 2016 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
ट्राफी के साथ ऐश्वर्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ऐश्वर्या ने अपनी प्रतिभा का एक बार फिर लोहा मनवाया है। मानसिक गणना में वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी ऐश्वर्या ने इस बार राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पहला स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। विजेता ट्रॉफी लेकर लौटने पर उसका व्यापारी, बुद्धिजीवी और समाजसेवियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में रचनात्मक लेखन प्रतियोगिता करायी गयी थी। इसमें देश के सभी नवोदय, केंद्रीय विद्यालय समेत विभिन्न विद्यालयों के मेधावी बच्चों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गोरा बाजार में कक्षा 10 की छात्रा ऐश्वर्या ने पहला स्थान हासिल किया।

इस सफलता पर विद्यालय प्राचार्य बी लाल, शिक्षक डॉ. संतलाल ने सम्मानित किया। पिता संजय सिन्हा ने कहा कि बेटी ने अपनी मेहनत से सफलता हासिल की है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2012 में मलेशिया में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हुए मानसिक गणना की प्रतियोगिता में विश्व चैंपियन बन चुकी है। इसमें 50 से अधिक देशों के बच्चे शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें