फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम-वानी से जुड़ा एम्स, बढ़ेंगी ऑनलाइन सहूलियतें

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में अब बेहतर इंटरनेट सेवा मुहैया होगी। बृहस्पतिवार को एम्स पीएम-वानी सेवा से जुड़ गया। मेडिकल कॉलेज के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में इंटरनेट सुविधा खराब होने से अब तक परेशानियों का सामना करना पड़ता था, अब योजना से जुड़ने के बाद समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन

पीएम-वानी सेवा के शुभारंभ के मौके पर जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज भवन व हॉस्पिटल भवन में स्थापित ओपीडी के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग करके सेवा का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर दूरसंचार विभाग के उप महानिदेशक अनिल कुमार रंजन ने पीएम-वानी योजना के बारे में बताया।
इस मौके पर डीन प्रो. नीरज कुमारी, उप निदेशक प्रशासन डॉ. सरोज कुमार सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी समीर शुक्ला, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुयश सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद कुमार शर्मा व लेखाधिकारी विशाल कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें