फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्र भी नहीं रोक सकी बुजुर्ग वोटरों के कदम

Sun, 29 Nov 2015 12:00 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सभी ने मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। किसी को परिवारीजन गोदी में उठाकर तो किसी को हाथ पकड़कर बूथों तक ले गए। पूछने पर इन बुजुर्ग वोटरों का जवाब था- भइया हमतौ हमेशा वोट डारेन है।
विज्ञापन


भला यहि बार कहां से चूक हो सकत है। गांव की भलाई तो यही मा है कि वोट जरूर डारो। हरचंदपुर ब्लॉक क्षेत्र का मतदान केंद्र कठवारा में 102 साल की रामदुलारी के चेहरे पर वोट डालने की खुशी साफ दिख रही थी।

चलने-फिरने में लाचार राम दुलारी को परिवारीजन गोदी में उठाकर केंद्र तक लाए थे। इसी ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल शेरी में 100 वर्षीय शिवशंकर भी वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन


बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल तिलेंडा में चलने फिरने में लाचार 100 वर्षीय चेरा वोट डालने पहुंची। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र कुंभी में 90 वर्षीय चंद्रावती व रमपता ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के मोन गांव में 100 वर्षीय छोटकी ने वोट डाला। पूछने पर सभी का यही जवाब था कि मतदान करना जरूरी है। इससे पीछे नहीं हटना चाहिए।

पहले चरण के मतदान में निशक्त भी वोट डालने में किसी से पीछे नहीं रहे। बछरावां ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल बछरावां में नेत्रहीन 80 वर्षीय मुन्नीलाल ने वोट डाला।

आंखों से दिखाई न पड़ने पर घर वाले उसे वोट डलवाने के लिए बूथ लेकर पहुंचे। मतदान केंद्र राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां में चलने-फिरने में लाचार पीरबक्श ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।

इसी ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र प्राथमिक स्कूल तिलेंडा में निशक्त महिला राजरानी ट्राई साइकिल से अपने भतीजे लवकुश के साथ वोट डालने बूथ पर पहुंची। चेहरे पर गजब का उत्साह था।

उसका कहना था कि यह मौका हर दिन थोड़े रहता है। वोट का इस्तेमाल हर हाल में लोगों को करना चाहिए। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र गूढ़ा में राजेंद्र कुमार वोट डालने पहुंचा।

चलने-फिरने में लाचार होने के कारण उसे रिक्शा से बूथ ले जाया गया। महराजगंज ब्लॉक क्षेत्र के मतदान केंद्र कैर में निशक्त राम अचल यादव वोट डालने पहुंचा। निशक्त सरोज ने भी मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें