फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल पाकर टॉपर बोले थैंक यू ‘अमर उजाला’

Tue, 21 Jul 2015 11:38 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ की ओर से लखनऊ में बीती एक जुलाई को सम्मानित हुए यूपी बोर्ड के टॉपरों को मंगलवार को साइकिल मिल गई। डीआईओएस कार्यालय में साइकिल लेने के लिए 12 में से नौ होनहार पहुंचे।
विज्ञापन


शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी ने साइकिलों का वितरण किया। साइकिल पाकर होनहारों ने कहा कि ‘अमर उजाला’ थैंक यू। टॉपरों के चेहरे पर इसकी खुशी साफ झलक रही थी।


बीती एक जुलाई को लखनऊ में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘अमर उजाला’ के कार्यक्रम में यूपी बोर्ड के प्रदेश के टॉपरों को सम्मानित किया था। जिले के 12 टॉपरों को इस सम्मान के लिए चुना गया था। सम्मान के बाद बच्चों को देने के लिए डीआईओएस कार्यालय साइकिलें आईं।
विज्ञापन


मंगलवार को न्यू स्टैंडर्ड स्कूल की छात्रा दिव्या सिंह, आकांक्षा यादव, इंटर कॉलेज गोविंदपुर माधव की छात्रा प्रतीक्षा सिंह, न्यू आदर्श स्कूल मुराईबाग की छात्रा आस्था यादव, अपूर्वा यादव, मनीषा सिंह, निकेता सिंह, रंजना यादव, बाल विद्या मंदिर गंगागंज के छात्र अंकित उनियाल को शिक्षक विधायक ने साइकिल दी।

सोनल यादव, आकांक्षा बाजपेयी व साक्षी पांडेय साइकिल लेने नहीं आ सके। इस मौके पर डीआईओएस विनय मोहन, विधायक प्रतिनिधि संजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनीष सोनी, एसएस राठौर, रामशरण मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें