फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान व विद्युत पोल से टकराने के बाद धू-धू जली कार

Tue, 18 Oct 2016 12:46 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
रायबरेली में सोमवार को विद्युत पाेल और मकान से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बछरावां थाना क्षेत्र में रविवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर कार पहले मकान और फिर बिजली के पोल से टकराने के बाद धू-धू कर जल गई। गनीमत रही कि उस पर सवार चालक बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


दमकल कर्मियों और पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक मौके से फरार हो गया। कार लखनऊ जिले के अरुण मिश्रा की बताई जा रही है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। बीती रात हाईवे पर कार संख्या यूपी 32 डीजे 4858 रायबरेली से लखनऊ जा रही थी।

कार हसंनगंज गांव के निकट पहुंची तो कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया। इस पर गाड़ी सड़क किनारे बने मकान से टकराती हुयी बिजली के पोल से टकरा गयी। टक्कर तेज होने के कारण कार में आग लग गई और धू-धू कर जलने लगी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझाई। थानेदार अरविंद पांडेय का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त कार लखनऊ जिले के अरुण मिश्रा की बताई जा रही है। चालक मौके से फरार हो गया है। घटना की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें