फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: अधिवक्ता को लोहे की रॉड से पीटा

Thu, 08 Oct 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी रोड पर हुई मारपीट की घटना के बाद हंगामा करते लोग।सदर कोतवाली क्षेत
विज्ञापन
रायबरेली। हेलमेट खराब देने का विरोध करने पर बुधवार को अधिवक्ता राहुल निर्मल बागी पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया। हमले में उनके कान के पास गंभीर चोट आई। जानकारी मिलते ही साथी अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मामले में ऑटो मोबाइल के मालिक समेत सात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


शहर के नजरवा ताल गोरा बाजार निवासी राहुल निर्मल बागी अधिवक्ता हैं। उनके अनुसार, बुधवार को वह विधिक कार्य से कलेक्ट्रेट गए थे। दोपहर करीब 12:30 बजे मित्र अभिषेक का फोन आया। उसने बताया कि उनके द्वारा खरीदा गया हेलमेट खराब निकला है। राहुल के मुताबिक, वह हाथी पार्क स्थित दुकान पर पहुंचे और विरोध किया।

आरोप है कि इसी बात पर दुकान मालिक, उसके बेटे और अन्य लोगों ने लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर धर्मेश ऑटो मोबाइल के मालिक, उसके बेटे तेजस, रेहान, तापस और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। तेजस, रेहान और तापस को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें