फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: मनमानी में जगतपुर के एडीओ समेत तीन का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर और महराजगंज में शिकायतों के निस्तारण में मनमानी बरतने पर मंगलवार को डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत समेत तीन लोगों का वेतन रोक दिया। साथ ही नोटिस जारी करके विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। कर्मचारियों को तीन दिन में शिकायतों का निस्तारण करके जवाब देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को लेकर ब्लॉकों के अधिकारी लापरवाह रवैया अपनाए हैं। लंबे समय से जगतपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत धूता व जगतपुर और महराजगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुसमौरा में शिकायतों का निस्तारण न होने पर मंगलवार को डीपीआरओ ने जगतपुर के एडीओ पंचायत बिकाऊ प्रसाद, सचिव कमलेश कुमार श्रीवास्तव व महराजगंज के सचिव शिखर शुक्ला का वेतन रोक दिया। तीन दिन में शिकायतों का निस्तारण न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि तीन दिन में जवाब न आने पर कार्रवाई की जाएगी।
बीडीओ से जवाब मांगा, सचिव पर कार्रवाई के आदेश, होगी वसूली
जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2017-18 में पीएम आवास में गड़बड़झाले के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। मामले में डीएम माला श्रीवास्तव ने बीडीओ को नोटिस देकर डीएम ने जवाब मांगा हैं।
विज्ञापन

संबंधित सचिव के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जगतपुर ब्लॉक के पूरे बाग मजरे मनिहरशर्की गांव निवासी राम लखन की शिकायत पर डीएम ने आवास आवंटन के मामले की जांच कराई। जांच में पाया गया कि पीड़ित के नाम पर पीएम आवास दूसरे को दे दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी चित्रांशु सिंह के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मामले में जगतपुर के बीडीओ हरिश्चंद्र गुप्ता को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया है। डीएम ने परियोजना निदेशक से संबंधितों से वसूली के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें