फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 हजार के घपले में पोरई प्रधान के सारे अधिकारी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सतांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत पोरई में 11 हजार रुपये के गड़बड़झाले में प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए गए हैं। शुक्रवार को डीएम ने प्रधान के अधिकारों को सीज करने के साथ ही विकास कार्यों के लिए कमेटी के गठन के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

पूरे शिवबख्श मजरे पोरई निवासी राकेश कुमार ने डीएम से ग्राम पंचायतों में सड़कों के निर्माण में मनमानी का आरोप लगाया था। डीएम के आदेश पर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी और ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अधिशासी अभियंता की टीम गठित की गई थी।
टीम की जांच में तीन सड़कों के काम में 11,701 रुपये की मनमानी मिली थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रधान को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। अब डीएम माला श्रीवास्तव ने प्रधान बिटान देवी के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि पोरई प्रधान के वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें