फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया सिंचाई विभाग, ढहाया गया अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में नहरों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सिंचाई विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ऊंचाहार रजबहे में कहीं पर हुए पक्का निर्माण तो कहीं पर ह्यूम पाइप डालकर किए अतिक्रमण को हटवा दिया गया। इस दौरान राजस्व कर्मचारी व पुलिस बल मौजूद रहा। अतिक्रमण हटवाए जाने से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग खंड दक्षिणी के अंतर्गत आने वाले ऊंचाहार रजबहा में बहेरवा गांव के पास के कई लोग ह्यूम पाइप डालकर नहर पाटकर अतिक्रमण कर लिया था तो किसी ने नहर में अवैध तरीके से पक्की छत डाल दी थी।
शिकायत पर सिंचाई विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन हेमंत कुमार वर्मा ने सहायक अभियंता संजय गुप्ता को जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट आने के बाद पहले तो अतिक्रमण करने वालों से कब्जा हटवाने की बात कही, लेकिन कब्जा नहीं हटाया।
विज्ञापन

इस पर सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने प्रशासन और पुलिस की मदद के साथ गांव पहुंचे। बहेरवा गांव के पास पहले तो अवैध तरीके से नहर में डाली गई छत को जेसीबी से तोड़वाया।
इसके बाद दो अन्य जगह नहर में डाली गई ह्यूम पाइप को हटवाकर कब्जा हटवाया। एक्सईएन हेमंत वर्मा ने नहर में किए गए अवैध कब्जे हटवा दिए गए हैं। सभी को हिदायत दी गई है कि यदि किसी प्रकार का कब्जा किया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
अतिक्रमणकारियों व अभियंताओं से हुई कहासुनी
अतिक्रमण हटवाने पहुंची टीम के साथ अवैध कब्जा करने वालों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। अभियंताओं व कर्मचारियों से लोगों से कहासुनी भी हुई, लेकिन अभियंताओं ने एक नहीं सुनी। इस दौरान पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विरोध कर रहे लोगों को भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें