फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त क्लास रूम का निर्माण न करने पर प्रधानाध्यापिका को किया गया सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राही ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल अयासपुर डीही में अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण के लिए बजट मिलने के बाद भी प्रधानाध्यापिका ने काम शुरू नहीं कराया।
विज्ञापन

कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी निर्माण कार्य आरंभ न कराए जाने पर बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित करके ब्लॉक संसाधन केंद्र राही से संबद्ध कर दिया है।
राही ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल अयासपुर डीही में अतिरिक्त कक्षा कक्ष के निर्माण के लिए बजट दिया गया था। प्रधानाध्यापिका विनीता सिंह को कक्षा कक्ष के निर्माण का कार्य पूरा कराकर जवाब देने के आदेश दिए गए थे, लेकिन प्रधानाध्यापिका ने अब तक निर्माण कार्य को आरंभ ही नहीं कराया है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आने के बाद बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया है। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि निलंबित प्रधानाध्यापिका विनीता सिंह को बीआरसी राही से संबद्ध किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी राही को कनिष्ट शिक्षक को प्रधानाध्यापक का चार्ज दिलाकर कक्षा कक्ष के निर्माण का काम तत्काल पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें