फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसीआर के निर्माण में खेल, पीली ईंटों का हो रहा प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के परिषदीय विद्यालयों में बन रहे अतिरिक्त कक्षा कक्ष (एसीआर) के निर्माण में खेल चल रहा है। इसमें प्रयुक्त निर्माण सामग्री मानक के अनुरूप नहीं है।
विज्ञापन

काम शुरू होते ही शिकायतें मिलनी शुरू हो गईं हैं। विभागीय स्तर पर कराए जा रहे निरीक्षण में भी खामियां मिल रही हैं। बछरावां विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया तो दो स्कूलों में हो रहे एसीआर के निर्माण पीली ईंटों का प्रयोग होता पाया गया, जबकि तीसरे स्कूल में भी अन्य खामियां मिलीं।
बछरावां विकास क्षेत्र में एसीआर के निर्माण को लेकर शिकायतें मिल रहीं थीं। इसीलिए जिला समन्वयक (निर्माण) सत्यम वर्मा ने बुधवार को निरीक्षण किया। डीसी निर्माण ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडौली में एसीआर के निर्माण में पीली ईंटें लगाई जा रहीं थीं।
विज्ञापन

यही हाल उच्च प्राथमिक विद्यालय मिहीखेड़ा में भी नजर आया। यहां भी पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय रानीखेड़ा में निरीक्षण किया गया तो वहां भी कमियां मिलीं, जिन्हें ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
डीसी निर्माण ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों और हो रही अनियमितता की आख्या बनाकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंप दी जाएगी। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि बछरावां में बन रहे एसीआर के निरीक्षण की आख्या अभी नहीं मिली है। जहां भी गड़बड़ी हो रही है, वहां प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
पहले भी मिलीं थीं खामियां
रायबरेली। अतिरिक्त क्लास रूम के निर्माण में पहले भी गड़बड़ी पकड़ी गई थी। जिला समन्वयक (निर्माण) ने 2 मार्च को सतांव विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बथुवा खास का निरीक्षण किया था, जहां सरिया मानक के अनुरूप नहीं लगाई जा रही थी। लेबर मिस्त्री को दिए जा रहे भुगतान का कोई अभिलेख भी नहीं दिखाया गया था। इस मामले में प्रधानाध्यापक का वेतन रोका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें