फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिक रहे बिस्कुट का लिया गया नमूना मिला फेल, संचालकों को भेजा गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर स्थित बेकरी पर बिक रहे बिस्कुट और सूजी रस्क मानकों पर रखे नहीं उतरे। लखनऊ की विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में अनमोल बेकरी और भारत ब्रांड बिस्कुट और सुपर टेस्टी ब्रांड सूजी रस्क अधोमानक पाया गया है। सलोन के एक होटल से लिया गया दूध का नमूना भी फेल हो गया।
विज्ञापन

प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रतिष्ठानों के संचालकों के खिलाफ एडीएम (प्रशासन) के कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त के निर्देश पर दिसंबर में शहर की बेकरी पर छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने सील किए गए थे। 21 दिसंबर को एफएसओ नितिन कुमार ने शहर के स्टेशन रोड स्थित अनमोल बेकरी में अनमोल ब्रांड बिस्कुट का नमूना सील किया था।
विज्ञापन

विधि विश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ की जांच में बिस्कुट मिसब्रांड पाया गया। बेकरी के संचालक कमलेश कुमार को नोटिस दिया गया है। इसके अलावा डिग्री कॉलेज चौराहे स्थित न्यू अनन्या बेकरी से एफएसओ राजेश कुमार तिवारी ने भारत बेकरी ब्रांड बिस्कुट का नमूना भरा था। यह बिस्कुट भी अधोमानक मिला। इसके बाद संचालक गोविंद को नोटिस दिया है।
एफएसओ स्वाती सिंह ने शहर के मलिकमऊ स्थित प्रदीप कुमार वर्मा की दुकान से सुपर टेस्टी ब्रांड सूजी रस्क का नमूना बीती 16 दिसंबर को सील किया था। इसके अलावा सलोन स्थित दुर्गेश स्वीट्स से एफएसओ अमरनाथ ने बीती 21 सितंबर को दूध का नमूना सील किया था। दोनों ही नमूने फेल हो गए।
दुकानदारों को नोटिस देकर जवाब मांगा है। अभिहित अधिकारी इंद्र बहादुर यादव ने बताया कि बिस्कुट के दो और सूजी रस्क का एक नमूना मिसब्रांड मिला है। दूध का नमूना भी फेल आया है। प्रतिष्ठानों के संचालकों को नोटिस दिया गया है। जल्द ही एडीएम कोर्ट में जुर्माने के लिए मुकदमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें