फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर उप निदेशक ने सचिव को लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। अर्थ एवं संख्या विभाग की उप निदेशक अलका बहुगुणा धौरियाल ने बुधवार को क्षेत्र के रामगढ़ गांव में पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत को जाना। प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं को सुना। सामुदायिक शौचालय और आवासों का मौके पर पहुंचकर जांच की। गंदगी मिलने पर सफाईकर्मी व ग्राम पंचायत अधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन

बुधवार को उपनिदेशक ने रामगढ़ गांव पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाया। राजदेई और सता कुमारी ने पेंशन की मांग की। उन्होंने केसरी के पुरवा में सूरसती के प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान में हैंडपंप के हत्थे को खोलकर घर में रखने वाले को फटकार लगाई।
गंदगी मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी को कौशल किशोर व सफाईकर्मी सोहनलाल को फटकार लगाते हुए शौचालय को स्वयं सहायता को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर श्रवण कुमार श्रीवास्तव, जगदीश, संदीप पांडेय, मांगेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें