फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने डीह थानेदार-परशदेपुर चौकी इंचार्ज की रात्रिगश्त की परखी हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार नाखुश हैं। पुलिस की रात्रि गश्त की हकीकत जानने के लिए एसपी स्वयं क्षेत्र पहुंच गए। थानेदार और परशदेपुर चौकी प्रभारी की लोकेशन जानी और पूछा कि रात्रिगश्त किस स्थान पर कर रहे हो। एसपी वहां पर पहुुंचे। गनीमत रही कि थानेदार और चौकी प्रभारी रात्रिगश्त पर थे। एसपी ने डीह थाने का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि डीह थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। थानेदार राकेश सिंह यादव, परशदेपुर चौकी प्रभारी रवेंद्र सिंह और उनकी पुलिस टीम रात्रिगश्त पर लापरवाही तो नहीं बरत रही है, यह जानने के लिए क्षेत्र की आकस्मिक चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान थानेदार और चौकी प्रभारी रात्रिगश्त में पाए गए, लेकिन जिस तरह चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, वह चिंताजनक हैं। हालांकि कुछ चोरी की घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। एसपी ने बताया कि जल्द से जल्द थानेदार को चोरी की लंबित घटनाओं का वर्कआउट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रात्रि में डीह थाने का जायजा लिया गया। मालखाना, महिला हेल्प डेस्क को देखा गया। परशदेपुर चौकी का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस कर्मियों को आम जनता की शिकायतों को त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें