फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम का छह गांवों में छापा, धान के खेत में बन रही थी कच्ची शराब, पांच पर केस

विज्ञापन
लहन नष्ट करती टीम। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
रायबरेली। आबकारी टीम और गुरुबख्शगंज पुलिस ने शनिवार को छह गांवों में छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान कच्ची शराब बनाने वाले पांच लोगों पर केस दर्ज कराया गया। छापामारी के दौरान धान के खेत में कच्ची शराब बनाई जा रही थी।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सदर अजय कुमार, आबकारी निरीक्षक ऊंचाहार राजेश कुमार, गुरुबख्शगंज थानेदार संतोष कुमारी ने टीम के साथ गुरुबख्शगंज क्षेत्र के कोरिहर, गोझरी, गंभीरपुर, घाटमपुर, बसहा बाजारह और गुरुबख्शगंज बाजार में छापा मारा।
इस दौरान बसहा नाला और धान के खेत में कच्ची शराब बनती मिली। आबकारी निरीक्षक सदर ने बताया कि 300 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए 30 क्विंटल लहन नष्ट कराई गई। पांच पर केस दर्ज कराया गया। आबकारी टीम में नृपेंद्र मिश्रा, राघवेंद्र प्रकाश तिवारी, सुरेंद्र पाल, अरविंद सिंह, अमरेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें