फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन पंचायतों में कार्यवाहक प्रधान नियुक्त, वित्तीय अधिकार मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। प्रधानों की मौत के बाद पंचायतों में ठप विकास कार्यों को आरंभ कराने के लिए तीन ग्राम पंचायतों में कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किए गए हैं। डीएम ने कार्यवाहक प्रधानों को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी देकर विकास कार्य आरंभ कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डलमऊ ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामपुर गहिरखेत में प्रधान रामसेवक की मौत हो गई थी। डीएम ने ग्राम पंचायत सदस्य रामकमल को कार्यवाहक प्रधान नियुक्त करके गांव में विकास कार्य आरंभ कराने के आदेश दिए हैं।
शिवगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंभी के प्रधान दिग्विजय सिंह की मौत के बाद ग्राम पंचायत सदस्य संदीप सिंह और बरियारपुर ग्राम पंचायत की प्रधान चांदनी की मौत के बाद ग्राम पंचायत सदस्य शोभा देवी को कार्यवाहक प्रधान बनाया गया है। डीपीआरओ उपेंद्रराज सिंह ने बताया कि तीन गांवों में प्रधानों की मौत के बाद विकास कार्य शुरू कराने के लिए कार्यवाहक प्रधान नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें