फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की पौत्री का हरिद्वार में निधन

Fri, 26 May 2017 11:39 PM IST
रायबरेली
विज्ञापन
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की पौत्री मनोरमा देवी शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की पौत्री मनोरमा देवी शर्मा का निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही आचार्यजी के वंश का आखिरी चिराग भी बुझ गया। उनके निधन पर जिले के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी नि:संतान थे।
विज्ञापन


उन्होंने अपने भांजे कमला किशोर त्रिपाठी को गोद लिया था। मनोरमा देवी शर्मा अपने पिता कमला किशोर त्रिपाठी की अकेली ही संतान ही थीं। 95 साल की उम्र में हरिद्वार के वानप्रस्थ आश्रम में रह रहीं थी। बीमारी के चलते उनका हरिद्वार में ही निधन हो गया।

उनके निधन पर विनोद शुक्ल, अनिल मिश्र, मजहर अब्बास नकवी, सतीश मिश्र आदि ने गहरा शोक जताया है। यूथ एक्टिीविटी फोरम के अध्यक्ष सुधीर द्विवेदी, स्वतंत्र पांडेय, विनोद सिंह गौर आदि ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें