फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी: बिस्किट का लालच देकर बच्ची को बुलाया... फिर खून से लथपथ घर पहुंची मासूम, पीड़ा सुन कांप उठे घरवाले

Thu, 21 Nov 2024 08:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली में बिस्किट का लालच देकर आरोपी ने बच्ची को एकांत में बुलाया। उसके साथ घिनैना काम किया। मासूम खून से लथपथ घर पहुंची। पीड़ा सुन घरवाले कांप उठे। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के रायबरेली से मानवता को शर्मसार करने वाला सामने आया है। यहां युवक ने बिस्किट देने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची को बुलाया। एकांत में ले जाकर उसे हवस का शिकार बनाया। जानकारी हुई तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


घटना मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव का ही रहने वाला युवक मंगलवार की शाम बिस्किट देने का लालच देकर आठ वर्षीय बच्ची को घर के बाहर बुलाया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। खून से लथपथ बच्ची घर पहुंची तो परिजन दंग रह गए। परिजन ने पूछताछ की तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। यह सुनकर घरवाले सन्न रह गए।

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बुधवार को पिता थाने पहुंचा। घटना की तहरीर दी। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर गांव के ही रहने वाले आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

परचून की दुकान चलाता है आरोपी

आरोपी गांव में ही गुमटी में परचून की दुकान चलाता है। सीओ सदर अमित सिंह को प्रकरण की विवेचना कर रहे हैं। सीओ ने बताया कि बयान में बच्ची ने दुष्कर्म किए जाने की बात बताई है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें