फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: वंदेभारत पर पत्थर फेंकने के मामले में आरोपी को जेल

Mon, 21 Sep 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर मारने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। घटना करीब एक साल पुरानी है। उसके खिलाफ अदालत से गैरजमानती वारंट जारी था। मजिस्ट्रेट ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी जगतपुर के धोबहा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि 8 अक्तूबर 2025 को गोरखपुर से प्रयागराज जा रही वंदेभारत पर पत्थर फेंका गया था। पत्थर लगने से ट्रेन के कोच संख्या सी-14 का शीशा चिटक गया था। कोच में सफर कर रहे यात्री देवांश राजन पांडेय की सूचना पर ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी।

मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पत्थर फेंकने वाले की पहचान होने के बाद उसकी तलाश चल रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे चारबाग में रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें