लालगंज (रायबरेली)। न्यू बाईपास रोड पर एक ढाबे के निकट फतेहपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। गनीमत रही कि उसमें सवार चार लोग बाल-बाल बच गए।
वहां मौजूद लोगों की मदद से कार सवारों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज रफ्तार कार सड़क में बने गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर आठ फीट नीचे खड्ड में चली गई।